फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरयू नदी उफान पर कम्हरिया में बढ़ा कटान का खतरा, ग्रामीणों में दहशत

सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया गांव में स्थित धर्मशाला की सीढ़ियों तक पानी पहुंच चुका है। नदी का पानी अब आबादी के और करीब आ रहा है, जिससे गांववासियों की चिंता बढ़ गई है। मांझा कम्हरिया गांव में स्थिति और गंभीर होती जा रही है। यहां नदी का पानी धीरे-धीरे सुरक्षा तटबंध की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही कटान की रफ्तार भी तेज हो गई है। नदी किनारे स्थित किसानों की गन्ना, धान और बाजरा की फसलें कटान में समाहित हो रही हैं। जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सबसे अधिक खतरा मांझा कम्हरिया के बद्री का पूरा और पटपरवा मजरे को लेकर देखा जा रहा है। नदी अब इन मजरों से बेहद कम दूरी पर रह गई है। ग्रामीणों में आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा और कटान नहीं रुकी, तो जल्द ही ये बस्तियां भी खतरे की जद में आ सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें