अंबेडकरनगर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आगामी सोमवार को विकास खंड जहांगीरगंज पहुंचेंगी। करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल बाल विकास विभाग की योजनाओं से लोगों को लाभांवित करेंगी। साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी। एसडीएम सुभाष सिंह, एएसपी पूर्वी श्याम देव, सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह चंदेल समेत तमाम अधिकारी सुबह से ही डेरा जमाए हुए हैं। हर तैयारी गहन निगरानी में की जा रही है। ब्लॉक परिसर से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चमकाए जा रहे हैं।