फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुबह चार बजे से लाइन में लगे रहे उपभोक्ता, दोपहर में बताया नहीं आएंगे सिलिंडर

टांडा क्षेत्र स्थित स्वास्तिक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को हालात ऐसे रहे कि दर्जनों लोग सुबह करीब 04.00 बजे से ही लाइन में लग गए, लेकिन घंटों इंतजार के बाद दोपहर में उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि सिलिंडर का स्टॉक ही नहीं आया है। भीषण गर्मी के बीच घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ताओं को उस समय निराशा हाथ लगी, जब एजेंसी की ओर से फोन कर बताया गया कि आज वितरण नहीं होगा। बताया जा रहा है कि रविवार को आखिरी बार सिलिंडर का वितरण हुआ था, इसके बाद दो दिनों से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्राम सदरपुर निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 17 तारीख को गैस बुक की थी, लेकिन 5-6 दिनों से लगातार एजेंसी का चक्कर लगाने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल पाया। सुलेमपुर के शिव प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 5 अप्रैल को नंबर लगाया था, लेकिन 10 दिन से लगातार दौड़ लगाने के बाद भी हर बार सिलिंडर खत्म या आज आया नहीं कहकर वापस कर दिया जाता है। वहीं मुकेश दुबे ने बताया कि उन्होंने 8 तारीख को बुकिंग कराई थी और मंगलवार को सुबह 5 बजे से लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद सूचना दी गई कि आज सिलिंडर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें