फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रसूता के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अयोध्या मार्ग पर लगाया जाम

अंबेडकरनगर जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में शनिवार को प्रसव के बाद नौशीन की मौत पर परिजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर मीरानपुर के पास शव वाहन बीच सड़क पर रोककर जाम लगा दिया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले शव वाहन हटवाकर परिजनों को किनारे किया और वार्ता शुरू की। करीब डेढ़ घंटे तक चले बातचीत के दौर के बाद परिजन शांत हुए और शव को घर ले गए। इसके चलते तहसील तिराहा के पास पुलिस को वाहनों को डायवर्ट भी करना पड़ा। अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में रहने वाले मेराज की पत्नी नौशीन को शनिवार को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में भर्ती किया गया था। जहां पर रविवार को उसने बेटी को जन्म दिया था। प्रसव के कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर सीएमओ से महिला चिकित्सक व अन्य स्टाफ पर कार्रवाई करने का शिकायती पत्र दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मीरानपुर पहुंचा तो परिजनों ने वाहन अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग पर रोक लिया और जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें