भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मस्जिद के अंदर हुई तकरीरों में भारतीय सेना के लिए दुआ मांगी गई और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील हुई। जलालपुर की मुख्य मस्जिद रोजे कासिम में नमाज पढ़कर निकले लोगों से अमर उजाला ने बातचीत की। इस दौरान सभी ने एक सुर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने और आतंकवाद का खात्मा करने की बात कही। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने व पाक के हमले को नाकाम करने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकसुर में भारतीय सेना को बधाई दी है।