फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंद करें स्कूलों का समायोजन, मनमानी पर लगाएं रोक... विधायक त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर दिया ज्ञापन

शिक्षा, सिंचाई, बिजली आपूर्ति व सड़क मरम्मत जैसी समस्याओं पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विधायक त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रामनगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह को सौंपा। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां समाज विरोधी और गरीब विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के नाम पर सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित करने का षड्यंत्र रच रही है। प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समायोजन बंद किया जाए। इसके साथ ही अत्यंत कम वर्षा के कारण खरीफ की फसल के लिए सिंचाई व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की गई। जर्जर बिजली तारों को ठीक करने और बंद पड़े सरकारी नलकूपों को पूरी क्षमता से संचालित करने का भी मुद्दा उठाया। रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति करने, बिलिंग कर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने के साथ आलापुर में मंडी परिषद, जिला पंचायत एवं अन्य विभागों की निर्मित सड़कों की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया। इस दौरान रवींद्र यादव, सीमा यादव, अजीत यादव, ज्योति सागर, सुशील एडवोकेट, अजय गौतम, किरन यादव, रंभा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें