फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बसखारी पूर्वी चौराहे पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोग बेहाल

भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली आपूर्ति की समस्या ने आम जनजीवन को त्रस्त कर दिया है। आंधी-तूफान से टूटे बिजली खंभे, जले हुए ट्रांसफार्मर और अंडरग्राउंड केबल में आई खराबी के कारण जिले के कई इलाकों में लंबे समय से बिजली गुल है। इससे न केवल घरों में परेशानी हो रही है, बल्कि व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। जनता का आक्रोश अब सड़कों पर उतर रहा है, जहां लोग प्रदर्शन कर अपनी मांगें रख रहे हैं। बसखारी कस्बे में शुक्रवार को आई आंधी के कारण चार बिजली खंभे टूट गए थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी इन खंभों को बदला नहीं जा सका, जिसके कारण एक हजार से अधिक आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोग बेहाल हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार बाल्मीकि ने इस समस्या के प्रति बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए रविवार दोपहर में बसखारी पूर्वी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें