फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में विश्वनाथ पाल बोले- गुजरात के लोग एनजीओ चलाकर बांट रहे आउटसोर्सिंग नौकरी

Akash Dwivedi Updated Tue, 23 Jun 2026 04:53 PM IST

बहुजन समाज पार्टी की शंखनाद महारैली का आयोजन मंगलवार को अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से आगामी 2027 के चुनाव के लिए मनोज वर्मा को प्रभारी के साथ पार्टी का प्रत्याशी भी घोषित किया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने हाल ही में लखनऊ के पुरनिया में कोचिंग संस्थान में हुई 15 युवाओं की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना हृदय विदारक है और युवाओं के भविष्य पर एक गंभीर प्रश्न चिह्न लगाती है। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं लगातार लीक हो रही हैं जिसमें एसएससी और नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं। उन्होंने चिंता जताई कि ऐसे में होनहार युवा डॉक्टर बनने जैसे अपने सपनों को कैसे पूरा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों यहां आकर एनजीओ चलाकर आउटसोर्सिंग पर नौकरी बांट रहे हैं। अंबेडकरनगर जिले का सर्वांगीण विकास बसपा के शासनकाल में ही संभव हुआ था। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित जिले के विकास की नींव बसपा ने रखी थी लेकिन उसके बाद सत्ता में आने वाली सरकारों ने जिले के विकास में कोई खास योगदान नहीं दिया। विश्वनाथ पाल ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य ही चुनाव लड़ते हैं, जबकि अन्य यादव समुदाय के लोगों को अवसर नहीं मिलता। बसपा सरकार की ओर से शुरू की गई बैकलॉग भर्ती को सपा सरकार ने आते ही रोक दिया था। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा, पूर्व विधायक बीकापुर जितेंद्र सिंह बबलू, आलापुर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केडी गौतम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुल्तानपुर उदराज वर्मा, बसपा मुख्य इंचार्ज अयोध्या मंडल दिलीप कुमार विमल, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी झांसी रबी प्रकाश मौर्य, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, जिला सचिव राधेश्याम राजभर, कोषाध्यक्ष अकरम इदरिसी, बसपा वरिष्ठ नेता अरविंद गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें