फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में एमआरए मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शाम 4 बजे तक होने से मरीजों को बड़ी राहत

Akash Dwivedi Updated Tue, 09 Jun 2026 08:29 PM IST

महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज (एमआरए) ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों की ओपीडी प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे तक संचालित की जा रही है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की गाइडलाइन के अनुरूप लागू की गई है। बढ़ती मरीजों संख्या और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि सभी क्लीनिकल विभागाध्यक्षों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी अधिकारियों और यूनिट इंचार्जों को विस्तारित ओपीडी समय का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। अब तक सुबह के समय लंबी कतारों और सीमित समय के कारण कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ओपीडी का समय बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों और दूसरे जिलों से आने वाले मरीजों को जांच, परामर्श और उपचार के लिए पर्याप्त समय मिल रहा। इससे मरीजों की भीड़ का बेहतर प्रबंधन होने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मरीजों को अधिक सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और ओपीडी समय विस्तार इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें