फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में बसखारी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा

बसखारी में आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली शामिल हुए। दोनों नेता शाम करीब चार बजे मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून पहुंचे, जहां पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, मिथिलेश त्रिपाठी, किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा सरकार में मुस्लिम विद्यार्थियों के शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया, जिस पर विद्यार्थियों ने साथ दिया। इसके बाद मदरसे से तिरंगा यात्रा निकली, जो नूरी गली, मुख्य बाजार और बसखारी चौराहे से होते हुए जलालपुर रोड तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था में थाना अध्यक्ष बसखारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें