फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2027 में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी बीएसपी

जलालपुर के जैतपुर गांव में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से 30वां सामाजिक परिवर्तन दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यक्रम को संबोधित को संबोधित किया। विश्वनाथ पाल ने कहा कि 2027 में बीएसपी मजबूत सरकार बनाएगी। वर्तमान भाजपा सरकार जाति भेदभाव पर हम लोगों को बांटकर राज कर रही है। दलित शोषित पिछड़ों के बारे में सिर्फ बीएसपी एक ऐसी सरकार है जो उनके बारे में सोचती है। अमर उजाला से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने चंद्रशेखर आजाद पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि 2007 की तरह एक बार फिर पार्टी अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी। पार्टी के पीछे जाने के सवाल पर कहा कि राजनीति में यह होता रहता है। भाजपा का वर्ष 2007 में दहाई का आंकड़ा पार नहीं हुआ था। 2012 में सपा की सरकार आने के बाद भाजपा आगे बढ़ी और केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाई। आने वाले समय में बसपा फिर बहुमत के साथ आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें