फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आज से शुरू होगा श्रावण मास, शिव आराधना से मिलेगा विशेष पुण्यफल

भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पवित्र पर्व श्रावण मास बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही जिले के शिवालयों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, सजावट और जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे माह श्रद्धालु व्रत, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और ॐ नमः शिवाय मंत्र के जाप के साथ भोलेनाथ की आराधना करेंगे। आचार्य अरुण पांडेय ने बताया कि श्रावण मास 29 जुलाई को शाम 7:26 बजे शुरू हो रहा है लेकिन उदया तिथि के कारण इसका धार्मिक पालन 30 जुलाई से 28 अगस्त प्रातः 9:19 बजे तक किया जाएगा। 28 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म के साथ रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। इस वर्ष श्रावण मास के सोमवार 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त (नाग पंचमी) और 24 अगस्त को पड़ेंगे। इन तिथियों पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर समितियों और प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई तथा पेयजल जैसी व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी हैं। बुधवार को जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में साफ सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। अकबरपुर के शिव बाबा धाम में मैदान में मिट्टी का पटान कराया जा रहा है। यहां अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनेगा। शहजादपुर के शिवाला मंदिर में रंग रोगन व अन्य कार्य कराए गए। टांडा और मालीपुर के झारखंडी महादेव मंदिरों, जलालपुर के पुराने हरिश्वर नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए बैरीकेडिंग इत्यादि की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें