फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, नकलविहीन कराने की तैयारी पूरी

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष जिले में कुल 71,998 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत हैं। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 27 सेक्टर, 114 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिसका सीधा नियंत्रण कंट्रोल रूम से होगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल, ब्लूटूथ और अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें