फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर:रुक-रुक कर बारिश ने जलालपुर नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी

एक घंटे की बारिश में डूबी जलालपुर की जल निकासी व्यवस्था नालियां उफनाईं, घरों में घुसा गंदा पानी, बाल्टियों से पानी निकालने को मजबूर हुए लोग जलालपुर (अंबेडकरनगर): बृहस्पतिवार को हुई रुक-रुक कर बारिश ने जलालपुर नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। महज एक घंटे की बारिश में ही कई नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे सड़कों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। हालात ऐसे रहे कि नालियों का गंदा पानी कई घरों में घुस गया और लोगों को बाल्टियों से पानी निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। नगर के जाफराबाद स्थित अखाड़े के पास जलभराव से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। पानी भरने के कारण बच्चे सड़क पर जमा पानी में नहाते नजर आए। वहीं टी. खान कॉलोनी में हालात सबसे अधिक खराब रहे, जहां कई घरों में नालियों का गंदा पानी घुसने से घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय निवासी इब्ने अली ने बताया कि नगर की नालियों और नालों की समय पर सफाई नहीं होने से हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बन जाती है। उनका कहना है कि नियमित सफाई कराई जाए तो जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। टी. खान कॉलोनी निवासी अर्चना पाण्डेय, प्रीति यादव, मीरा मिश्रा और छोटू ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। कई बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें