फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की एसपी बनीं मधु विश्वकर्मा, फरियादियों की समस्याएं सुन थानेदारों को दिए कार्रवाई के निर्देश

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को छात्रा मधु विश्वकर्मा एक दिन की एसपी बनीं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली को समझा। फरियादियों की समस्याओं को सुना। संबंधित थानाध्यक्षों को फोन लगाकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मधु, कटरिया याकूबपुर की रहने वाली हैं। वह राजकीय इंटर कॉलेज, अकबरपुर में 12वीं की छात्रा हैं। इसके अलावा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत श्री मुलायम सिंह यादव महिला महाविद्यालय, जलालपुर की छात्राओं को जलालपुर थाने का भ्रमण कराया गया। थाने की कार्यप्रणाली जनसुनवाई, मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों की जानकारी दी गई। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा व एनसीसी कैडेट अंशिका को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। छात्रा ने जनता की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। एएसपी पूर्वी श्याम देव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। इस मौके पर सीओ अनूप सिंह, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें