फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: लंबित राजस्व वाद को चिह्नित कर किया जाएगा निस्तारण, नवागत डीएम ने बताईं प्राथमिकताएं

नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि अब तक हुई अधिकारियों से बातचीत में राजस्व वाद बड़ी संख्या में लंबित होने की बात सामने आई है, इनका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मूलरूप से लखनऊ निवासी डीएम अनुपम शुक्ला ने बिहार में रहकर शिक्षा ग्रहण की और वर्ष 2016 में आईएएस के लिए चयन हुआ था। डीएम ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और इसका लाभ हर जरूरतमंद को मिल सके। विकास के लिए चल रहीं परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए उन्हें समय पर गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराया जाएगा। प्रमुख समस्याओं को चिह्नित कर उनके निस्तारण की योजना तैयार की जाएगी। सीएम डैश बोर्ड पर जिले की रैंकिंग दूसरे स्थान पर है। अब इसे पहले पायदान पर पहुंचाने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस दौरान डीएम ने पत्रकारों से जिले की प्रमुख समस्याओं के बारे में जाना, जिसमें शहर में जाम की समस्या, जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होना, कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति न होने जैसी समस्याएं गिनाई गईं। डीएम ने सभी समस्याओं को चरणबद्ध ढंग से निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा कई अधिकारियों और कर्मचारियों के लंबे समय से एक ही पद तैनात होने की बात भी बताई गई। इस मौके पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एडीआईओ विनय वर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें