फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर से मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची काफी लंबी

गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। इस दौरान लोग सैर सपाटे के लिए निकल रहे हैं। ऐसे में अंबेडकरनगर से मुंबई और दिल्ली जाने वाली ज्यादातर प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची काफी लंबी है। कुछ गाड़ियां तो पूरी तरह फुल हैं। सबसे ज्यादा मारामारी महानगर स्टेशनों की ओर जाने वाली गाड़ियों में बनी हुई है। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में सैर सपाटे के लिए लोग महानगरों या हिल स्टेशनों की ओर घूमने के लिए रुख कर रहे हैं। लेकिन, ट्रेनों में उन्हें जगह नहीं मिल पा रही है। गर्मी में जनरल से लेकर व स्लीपर बोगियों तक यात्रियों से भरी हुई हैं। आलम यह है कि पैसेंजर पसीना पोंछते हुए सफर कर रहे हैं। रेलवे के पंखे पूरी तरह तप गए हैं। इसके अलावा जिनके पास ट्रेन का कंन्फर्म टिकट है। उनके लिए थोड़ा आसान है, लेकिन वेटिंग वाले यात्री खड़े होकर ही अपने गंतव्य तक की यात्रा कर रहे हैं। जनरल बोगियों में तो चढ़ने के लिए मारामारी चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें