अंबेडकरनगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। डीएम अनुपम शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद डीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश के संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है। संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं और इसके साथ ही कर्तव्यों का भी स्पष्ट निर्धारण किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक और सरकारी कर्मचारी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर एडीएम(वित्त व राजस्व) ज्योत्सना बंधु व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विकास भवन परिसर में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी।ध्वजारोहण के बाद सीडीओ ने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस देश के संविधान, लोकतंत्र और प्रशासनिक जिम्मेदारियों की याद दिलाने का अवसर है। संविधान ने देश को एक मजबूत व्यवस्था दी है, जिसके तहत विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई है।