अंबेडकरनगर में यूपी टेट की दूसरी दिन की पहली पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो चुकी है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज केंद्र से निकल रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर आसान आया था। पैटर्न इस बार पूरा बदला था। कांसेप्ट बेस्ड क्वेशन पूछे गए थे। बाल विकास थोड़ा कठिन लगा। ये परंपरा के अनुसार प्रश्न नहीं पूछा गया है। वहीं, कुछ ने पेपर लीक की चिंता भी जाहिर की।