फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में तहसील समाधान दिवस में फरियादी ने की आत्मदाह की कोशिश

अंबेडकरनगर के अकबरपुर तहसील में शनिवार को अधिकारियों के जवाब से नाराज एक युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। घटना से समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे अफसरों के होश उड़ गए। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ईपुर गांव के रहने वाले संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर 2013 में जमीन का बैनामा कराया था। उसकी जमीन पर सहखातेदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर बाउंड्रीवाल कर ली। वह लगातार अधिकारियों से जमीन से कब्जा हटवाने की गुहार लगाता आ रहा है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अकबरपुर तहसील में चल रहे समाधान दिवस में पीड़ित ने मामले से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर अधिकारियों ने उसे एक बार फिर कार्रवाई का भरोसा दिया। कार्रवाई न होने से नाराज संजय ने ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डाल लिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे देखा तो पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले गई है। अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के पास से मिले ज्वलनशील से पदार्थ को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें