फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबेडकरनगर में शव रखकर सड़क की जाम, एसडीएम-सीओ की वार्ता के बाद मानें परिजन

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 10:42 PM IST

अंबेडकरनगर में निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन के बाद हुई महिला की मौत के मामले में मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह व सीओ आरबी सिंह ने समझाया बुझाया। इसके बाद परिजन दाह संस्कार को राजी हुए। बुधवार को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव निवासिनी उर्मिला पत्नी कैलाश निषाद की मौत कम्हरिया घाट स्थित जय गुरुदेव हास्पिटल में हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि संचालक दुर्गविजय प्रजापति द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर शाम महिला का शव लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन घर पहुंचे। इससे पहले पुलिस ने संचालक व एक अन्य कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार की सुबह परिजन और ग्रामीण मुआवजा दिये जाने की मांग करते हुए शव लेकर मदैनिया बाजार पहुंचे। वहां पदुमपुर कम्हरिया मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। इसके बाद एसडीएम व सीओ आलापुर पहुंचे। परिजन 50 लाख रुपए, परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी, प्रधानमंत्री आवास दिए जाने तथा दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। एसडीएम और सीओ ने परिजनों से वार्ता कर परिजनों को सभी जरूरी मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव के दाह संस्कार के लिए राजी हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें