अंबेडकरनगर में श्रावण माह के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। अकबरपुर के शिव बाबा धाम में हजारों की तादात में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िये भी जलाभिषेक कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं जलालपुर तीसील क्षेत्र के मालीपुर स्थित झारखंडी महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी हुई है। अन्य शिव मंदिरों में भी भव्य रूप से पूजन अर्चन किया जा रहा है।