अंबेडकरनगर में कटका क्षेत्र के जमीन सूरजूपुर पुरवा बदरुद्दीनपुर गांव में रविवार रात 3 बजे शरारती तत्वों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने का प्रयास किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक बरात आई थी। उन्हें शक है कि बरात का ही किसी व्यक्ति ने मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया है। ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत लेकर बरात वाले घर में गए तो उन्होंने ग्रामीणों से अभद्रता की। बस इसी बात पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने मूर्ति को साफ कराकर फूल माल चढ़ाया।