फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना महरुआ थाना क्षेत्र के सुखारीगंज के निकट की है। यहां तेज रफ्तार एक पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। महरुआ पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी सुरेश (35) और नीलेश (40) की मौत हुई है। एक युवक राम सुभाष घायल हुआ है। तीनों एक ही बाइक से अमेठी जनपद जा रहे थे। वहां उन्हें एक अंतिम संस्कार में मौजूद रहना था। इस बीच यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें