फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में सुबह-सुबह हुई बारिश से गर्मी में राहत, किसानों के खिले चेहरे

अंबेडकरनगर में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही किसानों के चेहरे पर भी रौनक लौटी है। खेतों के लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। वहीं लगातार गर्मी से बेहाल लोग भी राहत महसूस कर रहे हैं। मंगलवार सुबह पांच बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। अभी भी आसमान काले बादलों से ढका हुआ है। ऐसे में सुबह-सुबह काम के लिए निकलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इस बारिश के बीच कई जगहों पर पानी भी भर गया है। जिससे आवागमन में कठिनाई देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें