अंबेडकरनगर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के दावों के बीच बेतहाशा मांग से हालात बिगड़ गए हैं। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों पर नो फ्यूल के बैनर लटकने लग गए हैं। जहां फ्यूल की उपलब्धता है वहां लोगों की भारी भीड़ के कारण व्यवस्थाएं बेपटरी हो रही हैं। पहले ईंधन पाने के लिए लोग आपस में नोकझोंक करने पर उतारू हो गए हैं। हालात काबू में करने के लिए पुलिस की मौजूदगी में वितरण कराया जा रहा है।