फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में नोटिसों का निस्तारण कराने को उमड़ी भीड़, घंटों करना पड़ रहा इंतजार

अंबेडकरनगर में विधानसभा निर्वाचक नामावालियों के एसआईआर अभियान में जारी किए गए नोटिसों के निस्तारण और नए मतदाता बनने में अब चंद दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में बूथों, ब्लॉक और पंचायत भवनों पर लोगों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। जिले में 56280 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था, इसके सापेक्ष करीब 15 हजार का निस्तारण होना अभी बाकी है। जिला स्तर से लगाए गए नोडल अधिकारियों को इनके निस्तारण में लगाया गया है। मौजूदा समय में सबसे ज्यादा दिक्कतें महिलाओं को अपना वर्ष 2003 का रिकॉर्ड जुटाने में आ रही है। इसके अलावा सुनवाई स्थलों पर कार्मिकों के समय से न पहुंचने के कारण भी समस्या आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें