फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में मुठभेड़ में गोली लगने से गैंगस्टर समेत दो घायल, दोनों गिरफ्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में दुल्हन के पिता से नोटों से भरा बैग छीनने वाले टप्पेबाजों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और 5480 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बताते चलें कि जयपुर के रामगढ़ नारायणपुर निवासी हंसराज विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी। बरात आजमगढ़ जिले से आई थी। द्वार पूजा के लिए दूल्हे के पिता अन्य घरातियों के साथ बरात के स्वागत के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया। नोटों से भरा बैग उनके हाथ से छीनकर भाग गया। कुछ दूरी पर उसके साथी खड़े थे, जो उसे बाइक में बैठाकर रफूचक्कर हो गए। सूचना पर पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी थी। घटनास्थल के पड़ोस में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई थी। फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुराने मामलों की कुंडली खंगाली गई। कई लोगों को उठाकर पूछताछ की गई। इसी बीच बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि शादी में टप्पेबाजी करने वाले आरोपी किसी अन्य घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने किशनपुर का बिरहा के ब्रह्म बाबा स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में जलालपुर के शाहपुर फिरोजपुर निवासी विशाल लाला, कृष्णा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों वहीं गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इस बीच तीसरा साथी कुलदीप अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। घायलों को सीएचसी भियाव ले जाया गहया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तीसरे साथी की पहचान शाहपुर फिरोजपुर निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी विशाल लाला पर आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, जलालपुर, बसखारी थाने में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह बसखारी थाने का गैंगस्टर भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें