फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में मौसम का बदला मिजाज, किसान चिंतित

अंबेडकरनगर में पिछले दो दिनों से मौसम का रुख बदला हुआ है। रविवार को भी तेज हवाओं के साथ कुछ देर बूंदाबांदी हुई। बदलते मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें फसलों को नुकसान होने की आशंका है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में तेज हवा चलती रही, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हुई। बूंदाबांदी के कारण खेतों में खड़ी फसलों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के चलते दिनभर मौसम ठंडा बना रहा। वहीं, जलालपुर क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा भी देखा गया। इस कारण कुछ देर तक दृश्यता प्रभावित रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें