अंबेडकरनगर में रविवार को अकबरपुर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।