फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में लापता किशोर के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

अंबेडकरनगर में आलापुर क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर गांव निवासी सूर्यभान का पुत्र हिमांशु 21 नवंबर से लापता है। युवक के लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को परिजन कलेक्ट्रेट के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के निकट धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।धरने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वहां पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और लापता युवक की शीघ्र बरामदगी के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अजय राय ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह प्रशासन से भी बात करेंगे। इससे बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय टांडा क्षेत्र के रसूलपुर मुबारकपुर के लिए रवाना हो गया। यहां वह एसआईआर कार्य में सहायक बीएलओ के रूप में कार्यरत रही दिवंगत शिक्षिका सुशीला के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें