अंबेडकरनगर में लंबित मांगों को लेकर शिक्षामित्र शिक्षक संघ ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के निकट आंबेडकर प्रतिमा के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। जिलाध्यक्ष रामचंदर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्रों की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन शासन और प्रशासन लगातार उनकी अनदेखी कर रहे हैं। जब तक शिक्षामित्रों की सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।