फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में जनगणना के लिए प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने खराब गुणवत्ता का खाना खाने से किया मना

अंबेडकरनगर में जनगणना प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को प्रशिक्षण में आए शिक्षकों ने दोपहर का भोजन करने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि उन्हें दिया जा रहा भोजन अच्छा नहीं है। वहीं, जब इसकी शिकायत की तो अधिकारियों ने कहा कि इसमें सुधार किया जाएगा। इससे नाराज गुरुजनों ने भोजन के समय में प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व विरोध जताया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ने कहा कि शिक्षकों का आरोप है कि जहां प्रशिक्षण चल रहा है वहां बिजली ही नहीं है, जबकि हाईटेक व्यवस्था होनी चाहिए। नए मोबाइल खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ड्यूटी लगाने में अनियमितताएं करने का भी आरोप है, जिसमें सभी लोगों की आईडी जनरेट नहीं की गई हैं। ड्यूटी में शिक्षकों को एक से दूसरे ब्लॉक में तैनात किया गया है। इतना ही नहीं ग्लूकोमा के मरीजों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें