फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, पर्चा से लेकर दवा तक मशक्कत

अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की खासी भीड़ देखी गई। बदलते मौसम के चलते सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। अस्पताल में ओपीडी की परचा बनवाने के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं। पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष, जांच केंद्र और दवा वितरण स्थल तक मरीजों को लंबी कतारों में लगना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें