फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में गाड़ी में लदी सीएनजी में रिसाव, एक घंटे तक यातायात बाधित रहा

यूपी के अंबेडकरनगर में टोरेंट कंपनी के वाहन में लदे सिलिंडर से बसखारी बाईपास के पास अचानक सीएनजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। चालक वाहन को मौके पर छोड़कर दूर हट गया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाड़ी आलापुर से अकबरपुर की ओर जा रही थी। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने दोनों ओर से आवागमन रोक दिया। कुछ ही देर में पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी के अधिकारी भी पहुंच गए। सभी लोग हालात को नियंत्रित करने में जुट गए। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। ताकि, कोई अप्रिय घटना न हो। बाद में जब सिलिंडर से पूरी गैस निकल गई तो अधिकारियों ने उसका नॉब ठीक किया। स्थिति सामान्य होने के बाद प्रशासन ने आवागमन को फिर से सुचारू रूप से शुरू करा दिया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें