अंबेडकरनगर में शुक्रवार को एडीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके बाद वह दवा काउंटर पहुंचे। वहां उन्होंने दवाओं की उपलब्धता जांची। अस्पताल के दवा काउंटर पर विटामिन बी-12 की दवा नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने नाराजगी जताई। हालांकि इस दौरान सीएमएस अपना बचाव करते नजर आए। एडीएम सदानंद गुप्ता ने सीएमएस को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि किसी भी दशा में अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता कम नहीं होनी चाहिए। कोई दवा अगर खत्म हो रही है तो उसके समय से मंगवाया जाए। ताकि किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।