फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबेडकरनगर में डीजे वाहन से कुचलकर बालक की मौत, पुलिस पर भड़के ग्रामीण

अंबेडकरनगर में इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पूरा बक्सराय गांव में बरात विदा होने के दौरान डीजे वहां से कुचलकर बालक की मौत हो गई। रविवार शाम हुई घटना के बाद रात में थाने से डीजे को उतार ले जाने का आरोप लगाते हुए बालक के पिता और अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस के पास धरने पर बैठ गए। सीओ टांडा ने समझा बुझाकर आक्रोश शांत कराया। जानकारी के अनुसार पूरा बक्सराय निवासी कमल की बरात रविवार शाम निकल रही थी। गांव के बाहर प्राथमिक स्कूल के निकट अचानक डीजे वाहन तेजी से आगे बढ़ा और वहां खड़े गांव के ही अंश (14) पुत्र मनोज को कुचल दिया। बुरी तरह घायल अंश को तत्काल पहले निजी फिर सीएचसी टांडा ले जाया गया। इधर ग्रामीणों ने केशवपुर निवासी चालक शुभम को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर मौके पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस को सौंप दिया। बरात जाने के साथ ही पुलिस ने वाहन सहित डीजे को थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने इस बीच चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा भी लिख लिया। सोमवार दिन में जब बालक के शव का पोस्टमार्टम हुआ तब पिता समेत अन्य परिजनों को पता चला कि रात में थाने से डीजे को उतरवा कर कुछ सिपाहियों ने संचालक के पास भिजवा दिया। इससे लोग भड़क गए और पोस्टमार्टम हाउस के सामने धरना शुरू कर दिया। यहां एसओ ने समझाने का प्रयास किया कि सामान और वाहन थाने में ही मौजूद है। कुछ देर तक बहस का दौर चला। इसी बीच पहुंचे टांडा सीओ शुभम कुमार ने सभी समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर हंगामा शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर को रवाना हुए। बालक के पिता मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि एसओ इब्राहिमपुर श्रीनिवास पांडेय ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया। जबकि एसओ का कहना था कि मेरा ऐसा कोई आशय नहीं था। मै यही बार बार कह रहा कि अधिकतम कड़ी धारा लगाई गई है। जिस बालक का निधन हुआ है वह मेरे भी बेटे जैसा है। सीओ टांडा शुभम कुमार ने बताया कि सिर्फ गलतफहमी हुई थी। मामला शांत है। आरोपी चालक पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें