अंबेडकरनगर में अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय पसियापारा में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। डीएम ईशा प्रिया ने बच्चों को दवा पिलाकर इसकी शुरुआत की। सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दी जाएगा। डीएम ने बताया कि01765 बूथों पर पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जा रही है। सोमवार से स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर ड्रॉप पिलाएंगे। इस दौरान एसीएमओ डॉ रामानंद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ मार्कण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।