फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में बीएलओ की जानकारी के बिना मतदाता सूची से गायब हो गए 443 नाम, ग्रामीणों में नाराजगी

अंबेडकरनगर में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जलालपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खानपुर हुसैनाबाद में मतदाता सूची से 443 मतदाताओं के नाम गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। इससे ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों में नाराजगी व्याप्त है। लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं बीएलओ अमित कुमार मिश्रा ने भी मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। बीएलओ के अनुसार पंचायत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण के दौरान परिवर्तन, विलोपन एवं संशोधन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वर्ष 2025 की मतदाता सूची में लगभग 2800 मतदाता दर्ज थे। बाद में डुप्लीकेट प्रविष्टियों के सत्यापन और रिपोर्ट के आधार पर मतदाताओं की संख्या बढ़नी चाहिए थी लेकिन अंतिम प्रकाशित सूची में कुल 2357 मतदाता ही दर्ज किए गए हैं। बीएलओ ने बताया कि अंतिम सूची से 443 मतदाताओं के नाम गायब हो गए हैं जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। कई मतदाता और संभावित प्रत्याशी लगातार फोन कर सूची में नाम न होने की शिकायत कर रहे हैं तथा नाम जोड़ने और सूची के पुनः संशोधन की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने निर्वाचन विभाग से त्रुटि की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम पुनः सूची में शामिल करने की मांग की है। जलालपुर एसडीएम राहुल गुप्ता ने कहा कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से नाम कटने के प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें