फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में असलहे के बल पर अधिवक्ता के घर लाखों की लूट

Bhupendra Singh Updated Sun, 24 May 2026 12:38 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार देर रात बदमाशों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी लूट ली। बदमाशों ने परिवार के लोगों को कमरों में बंद करके असलहे के बल पर वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के कजरी नंदापुर गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार चौहान के घर आधी रात करीब 1.30 बजे बदमाश छत के रास्ते दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले प्रदीप और अनिल के कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मकान के पिछले हिस्से में पहुंचे, जहां परिवार की महिलाएं सो रही थीं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, बदमाशों ने अर्चना, फूलमती और उनकी नानी के लाखों रुपये के जेवरात व करीब 2.5 लाख रुपये नकद लूट लिए। फूलमती के कमरे में पहुंचे तो आहट होने पर परिवार के लोग जग गए। इस पर एक बदमाश ने भांजे विशाल चौहान की कनपटी पर पिस्टल सटा दी। जान से मारने की धमकी देकर शांत करा दिया। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी और कबर्ड को खंगालते हुए 13 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर विशाल चौहान ने अपने मामा अनुज कुमार चौहान को सूचना दी। अनुज ने पहुंचकर कमरे की कुंडी खोली और परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें