फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में 27 केंद्रों पर कराई गई बीएड प्रवेश परीक्षा

अंबेडकरनगर में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पहली पाली की सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि पुराने पैटर्न के हिसाब से ही प्रश्न पूछे गए हैं। जिले में रविवार को 27 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चली। पहली पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पिछले साल का पैटर्न ही था। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। हलांकि प्रश्नों का नवीनीकरण किया गया है। संविधान और राजनीति विज्ञान से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी के आसान सवाल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें