अंबेडकरनगर में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों और उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 15 हजार स्मार्ट मीटर निगेटिव होने पर उपभोक्ताओं की बिजली कट गई। ऐसे में शहर समेत अन्य उपकेंद्रों पर हजारों की संख्या में उपभोक्ता अपनी आपूर्ति चालू कराने की फरियाद लेकर पहुंचे। आलम यह रहा कि बिल जमा करने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक कतार में लगे रहे। इस बीच भीड़ के कारण कर्मचारियों को भी खासा मशक्कत करनी पड़ी।