फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर डीएम की मदद से इस्राइल में फंसे युवक की हुई सुरक्षित घर वापसी

Bhupendra Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 02:33 PM IST

ईरान से युद्ध के बीच इस्राइल में फंसे अंबेडकरनगर के अखिलेश कुमार की घर वापसी हो गई है। डीएम अनुपम शुक्ला की पहल और सक्रिय हस्तक्षेप से अखिलेश को इस्राइयल में भारतीय दूतावास की मदद से पहले जॉर्डन और फिर मुंबई लाया गया। अकबरपुर क्षेत्र के सम्मनपुर के हजपुरा निवासी अखिलेश कुमार रोजगार के लिए इस्राइल के नेटान्या शहर गए थे। वहां उत्पन्न संघर्षपूर्ण हालात और नियोक्ता के असहयोग के चलते वे गंभीर मानसिक तनाव में आ गए। हालात इतने बिगड़ गए कि उनके लिए स्वयं भारत लौट पाना संभव नहीं रह गया। इस बीच उनकी पत्नी किरण देवी ने 25 मार्च को आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मिलकर पति की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। इस पर डीएम अनुपम शुक्ला ने व्यक्तिगत स्तर पर हस्तक्षेप किया। 28 मार्च को इस्राइल स्थित भारतीय दूतावास को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, तेल अवीव व जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावासों, राजनयिक अधिकारियों से उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित किया गया। इस्राइल के हवाई अड्डे बंद होने के कारण वैकल्पिक रणनीति अपनाते हुए अखिलेश कुमार को दो अप्रैल को सड़क मार्ग से एलेनबी बॉर्डर (किंग हुसैन ब्रिज) के जरिए सुरक्षित जॉर्डन पहुंचाया गया। जॉर्डन की राजधानी अम्मान से उन्होंने रॉयल जॉर्ड नियन फ्लाइट के माध्यम से मुंबई के लिए उड़ान भरी और 03 अप्रैल को सुबह सुरक्षित मुंबई पहुंचे। मुंबई हवाई अड्डे पर एयरलाइन अधिकारियों ने सहायता प्रदान की। रॉयल जॉर्डनियन के प्रतिनिधि ऋषभ सिंह ने उन्हें एस्कॉर्ट किया। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ पहुंचे। वहां से घर पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें