फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबेडकरनगर: अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज, अमन चैन की दुआ मांगी

अंबेडकरनगर जिले भर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 453 ईदगाह और मस्जिदों में शांति पूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही एक दूसरे को गले लग कर ईद की बधाई दी। इस मौके पर डीएम अविनाश सिंह व एसपी केशव कुमार ने पुलिस बल के साथ कोतवाली अकबरपुर के रसूलाबाद हौज पट्टी मीरानपुर अकबरपुर ईदगाह व मुख्य मार्गों/आवागमन के रास्तों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित बच्चों को चॉकलेट देकर ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं। टांडा तहसील के अलहदादपुर में हजारों की संख्या में लोगों ने एकजुट होकर अकीदत के साथ नमाज अदा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें