घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसकी कनपटी पर सटा कर मारी गई है। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शुक्रवार को सुबह हवाई पट्टी के पास चौकठा गांव के सामने एक युवक का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।