उतरांव थाना क्षेत्र के रहेठू गांव में अफीम की अवैध खेती का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि संतराम के परिवार के द्वारा अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस ने पहुंचकर खेत को सीज कर दिया। आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.