उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने प्रतियोगी छात्रों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। जिलाधिकारी से छात्रों की वार्ता विफल रही। पुलिस अधिकारियों ने भी समझने का प्रयास किया लेकिन, छात्र अपनी एक ही मांग पर अड़े हैं कि पीसीएस और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन में एक ही शिफ्ट में कराई जाए।