प्रयागराज संगम तट पर होने वाले महाकुंभ महापर्व के लिए श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के साधु-संतों ने राजशाही अंदाज में नगर प्रवेश किया। अंदावा स्थित रामापुर से शुरू हुई नगर प्रवेश यात्रा में सुसज्जित रथ, घोड़े, बग्घी आदि शामिल रहे। जगह जगह संतों का स्वागत किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी संत भी शामिल हुए।