फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद में बोले सांसद- सासंद बोले- छोटे-छोटे मॉडलों को मॉडल को बनाकर बदलेंगे शहर की सूरत

फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए फरवरी में अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस मॉडल तैयार किया जाएगा। शहर को दो हिस्सों में बांटकर देखने की जरूरत है। एक हिस्सा यह कि शहर को कैसे देखा जाए और दूसरा यह कि उसका इस्तेमाल कैसे किया जाए। शहर में अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में सुधारने के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र में ट्रैफिक मॉडल लागू किया जाएगा। यदि वहां अच्छे परिणाम मिलते हैं तो इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने बच्चों की बदलती दिनचर्या पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चे अब आउटडोर गेम्स से दूर होते जा रहे हैं। उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करना जरूरी है। जिससे उनके व्यक्तित्व का समुचित विकास हो सके। बैठक में सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग की समस्या जैसे अहम मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा। सांसद ने बताया कि नए साल में हर तीन माह में ऐसी पहल की जाएगी जिससे पूरे वर्ष में चार बार योजनाएं बनाकर व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा सके। शहर का लगातार विस्तार हो रहा है। ऐसे में सभी नागरिकों को इसे अपना शहर मानकर विकास में योगदान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें