कटरा में लक्ष्मी टॉकीज के सामने लगे पुस्तक मेले में देश भर के प्रमुख प्रकाशनों की किताबों के स्टाल लगाए गए हैं। राज कमल प्रकाश, भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशन, सहित्य प्रकाशन और वाणी प्रकाशन सहित स्थानीय प्रकाशकों के 150 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। पुस्तक मेले के आयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि मुंशी प्रेमचंद्र, जयशंकर प्रसाद, हरिवंशराय बच्चन आदि बड़े लेखकों की किताबों की मांग काफी ज्यादा है। कहा कि डिजिटल युग में भी किताबों के प्रति युवाओं का क्रेज बरकरार है यह काफी सुखद है।